भिवानी के महिला थाना की SHO को हिसार विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीम ने 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।
ACB इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया- सूचना मिली थी कि भिवानी महिला थाने में SHO कमलेश ने सरकारी काम करने के बदले पैसों की डिमांड की थी। हालांकि किस मामले में एसएचओ ने रिश्वत ली, अभी इसकी जांच की जा रही है।
मंगलवार शाम छापेमारी करने के बाद एसीबी टीम SHO को अपने साथ ले गई। इस दौरान एसएचओ कमलेश सिविल ड्रेस में ही नजर आई। वहीं एसीबी ने कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं।
महिला थाना की SHO को ACB टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
0 Comments