हरियाणा में संगठित अपराध और विदेशों में छिपकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), हरियाणा द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसटीएफ हरियाणा ने 24 सितंबर 2026 को मलेशिया से एक वांछित गैंग सदस्य का सफलतापूर्वक डिपोर्टेशन करवाकर उसे भारत वापस लाया है। यह वर्ष 2026 में एसटीएफ हरियाणा द्वारा करवाया गया 15वां सफल डिपोर्टेशन है।यह जानकारी डीआईजी एसटीएफ सुरेन्द्र नरवाल ने अम्बाला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि डिपोर्ट किया गया आरोपी हरियाणा में सक्रिय संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा रहा है तथा फिरौती/रंगदारी, संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट से संबंधित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसकी आपराधिक गतिविधियों का संबंध हरियाणा के करनाल एवं कुरुक्षेत्र तथा राजस्थान क्षेत्र से रहा है। आरोपी के विरुद्ध कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र तथा राजस्थान में आपराधिक मामला दर्ज है
हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया से वांछित गैंग सदस्य का सफल निर्वासन, 2026 में 15वां डिपोर्टेशन
0 Comments