news-details
मौसम

Haryana Weather: बादल-बारिश और तेज हवाओं का ट्रिपल अटैक! इस दिन से हरियाणा में होगी लगातार वर्षा, IMD का नया अपडेट जारी

Raman Deep Kharyana :-

Haryana Weather Update: उत्तरी भारत में मौसम लगातार अपनी करवट बदल रहा है. इसी कड़ी में हरियाणा में भी मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मार्च की शुरुआत से लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा है. मगर अब मार्च के मध्य हल्की गर्मी से राहत मिलने के आसार है. एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलेगा. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च से हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है, जिससे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. आज यानी 12 मार्च को भी हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाएं रहें और तेज हवाएं चली. 

IMD के अनुसार, 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभानवा है. इससे 15 मार्च को हरियाणा के अधिकतर जगहों पर बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह बारिश होने की संभावना है. 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में 14 से 16 मार्च तक, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को और राजस्थान में 14 और 15 मार्च को बारिश होने की संभावना है. वहीं दिल्ली में सिर्फ 14 मार्च को बारिश होने के आसार है. वहीं 19 मार्च को भी एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है.


13 मार्च को हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं 14 मार्च हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बादल दिखाई देंगे, जिससे बारिश होने की संभावना ज्यादा है.

15 मार्च को पश्चिमी हवा चलेगी और कुछ जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगा और साथ ही बूंदाबांदी और बारिश की होने के आसार हैं. 16 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बारिश होने की संभावना है. 

17 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना बना रह सकता है. वहीं 18 मार्च कुछ स्थानों पर बादल छाने के आसार हैं. हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है, लेकिन बादलों की वजह से तापमान में मामूली कमी आ सकती है.

19 मार्च को हरियाणा में फिर से हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.   

Haryana Weather: बादल-बारिश और तेज हवाओं का ट्रिपल अटैक! इस दिन से हरियाणा में होगी लगातार वर्षा, IMD का नया अपडेट जारी

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments