news-details
सरकारी योजना

Haryana School Holiday: अप्रैल में कई दिन बंद रहेंगे राजकीय विद्यालय, जारी हुआ अवकाश कैलेंडर

Raman Deep Kharyana :-

Haryana School Holiday: अप्रैल माह में कई छुट्टियों के साथ ट्रांसफर ड्राइव, SIR और जनगणना कार्य जारी रहेंगे, पहली कक्षा में 6 वर्ष की आयु शर्त से एडमिशन अभियान प्रभावित होने की आशंका


हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अप्रैल 2026 के दौरान कई अवकाश निर्धारित किए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस महीने में रविवार, दूसरा शनिवार और विशेष पर्वों के कारण स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं 1 अप्रैल 2026 से “प्रवेश उत्सव” की शुरुआत होगी, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में नए विद्यार्थियों के दाखिले के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।


हालांकि इस बार अप्रैल माह में कई अवकाश, साथ ही शिक्षकों पर चल रहे ट्रांसफर ड्राइव, SIR प्रक्रिया और जनगणना कार्य के कारण स्कूलों में दाखिला अभियान प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा पहली कक्षा में दाखिले के लिए 6 वर्ष की आयु की अनिवार्य शर्त भी एडमिशन प्रक्रिया को धीमा कर सकती है।


हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अप्रैल माह के अवकाश





▶️05 अप्रैल : रविवार





▶️11 अप्रैल : दूसरा शनिवार





▶️12 अप्रैल : रविवार





▶️14 अप्रैल : डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती/ वैशाखी (मंगलवार)





▶️19 अप्रैल : रविवार/ परशुराम जयंती


▶️26 अप्रैल : रविवार





⭕प्रवेश उत्सव : एक अप्रैल 2026





⭕ट्रांसफर ड्राइव, SIR प्रक्रिया, जनगणना प्रक्रिया जारी रहेगी


⭕अप्रैल माह में अत्यधिक गैर शैक्षिक कार्यों व पहली कक्षा में दाखिले हेतु छह वर्ष की कंडीशन के चलते सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान होगा प्रभावी

Haryana School Holiday: अप्रैल में कई दिन बंद रहेंगे राजकीय विद्यालय, जारी हुआ अवकाश कैलेंडर

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments