news-details
बड़ी खबर

करनाल में डॉ0 अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

Raman Deep Kharyana :-

 पात्र छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन


 करनाल, 19 सितंबर। डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए डॉ0 अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डी0एन0टी0, टपरीवास जाति के छात्र/छात्राओं को 10वीं में 60 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 70 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त करने पर तथा 12वीं में 70 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 75 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त करने पर और अगली कक्षा में प्रवेश होने पर तथा स्नातक में ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत अंक व शहरी क्षेत्र से 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आठ से 12 हजार रुपये तक छात्रवृति प्रदान की जाती है। इसी प्रकार पिछडे वर्ग ब्लॉक ए के लिए जिन छात्र/छात्राओं ने 10वीं की कक्षा में 60 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 70 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त किये हों। पिछड़े वर्ग ब्लॉक बी तथा सामान्य वर्ग के जिन छात्र/छात्राओं ने 10वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 80 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त किये हों और अगली कक्षा में प्रवेश किया हो, को आठ हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

करनाल में डॉ0 अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments