news-details
बड़ी खबर

Haryana में प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस में घुसकर Murder:धारदार हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वार !...

Raman Deep Kharyana :-


हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की दफ्तर में घुसकर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वार करते हुए निर्ममता दिखाई। मृतक के चेहरे को बुरी तरह काट दिया गया था। उनके हाथों पर भी चोटों के निशान मिले।वारदात का पता उस वक्त चला, जबकि उनकी पत्नी ब्रेकफास्ट करने के लिए कहने उनके दफ्तर पहुंची। दफ्तर में खून से लथपथ पति को पड़े देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन छानबीन शुरू की। दफ्तर को सील कर दिया गया।

Haryana में प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस में घुसकर Murder:धारदार हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वार !...

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments