news-details
बड़ी खबर

कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा सुसाइड मामला

Raman Deep Kharyana :-

मायके वालों का हंगामा, पुलिस ने प्लेयर शीलू को हिरासत में लिया

रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार शाम 4 बजे सुसाइड कर लिया। उन्होंने बहु अकबरपुर गांव स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम की इंचार्ज डॉक्टर सरोज दहिया को भी बुलाया गया।


शाम सवा 7 बजे पुलिस ने मुस्कान का शव PGI भेजा। इसके बाद घर पर मुस्कान के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस की टीम शीलू को भी अपने साथ ले गई। यह बात भी सामने आई है कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।


हालांकि, पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। बहु अकबरपुर SHO जसबीर ने सिर्फ इतना कहा कि अभी जांच कर रहे हैं। कल मुस्कान का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।


एक महिला ने दावा किया कि मुस्कान और उसकी सास के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मुस्कान का भाई भी शीलू के घर पर रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करता था। करीब एक महीने पहले मुस्कान के भाई और उसके साथियों का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि शीलू का साला और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा सुसाइड मामला

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments