news-details
मौसम

हरियाणा के 3 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट:15 में हो रही बारिश

Raman Deep Kharyana :-

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में मूसलाधार बारिश हो सकती है। सोमवार की सुबह से ही फतेहाबाद, चरखीदादरी, सिरसा, रोहतक और हिसार, अंबाला में बारिश हो रही है।

पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर के बहादुरगढ़, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई है। कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम ने दोपहर को जारी किए अपडेट में तीन जिलों में ओलावृष्टि और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।

अंबाला और नूंह में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।बहादुरगढ़ में बारिश और तेज हवा से एक मकान पर पेड़ गिर गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

यहां कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में 7 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हरियाणा के 3 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट:15 में हो रही बारिश

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments