news-details
बड़ी खबर

गुरुग्राम में एलपीजी व पीएनजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, डीसी अजय कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश

Raman Deep Kharyana :-

आमजन को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क, अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील


डीसी ने पीएनजी गैस आपूर्ति एजेंसियों से शहरी क्षेत्र में सेवा दायरा बढ़ाने के दिए निर्देश


गुरुग्राम, 23 मार्च।

जिले में एलपीजी तथा पीएनजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी अजय कुमार ने सोमवार को गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गैस विपणन कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर स्थिति की नियमित निगरानी कर रहा है, ताकि आमजन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जा सके।


*जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति नियमित, अफवाहों पर विश्वास न करें जिलावासी*

डीसी अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति और वितरण की पूरी निगरानी की जा रही है। सभी उपभोक्ता एजेंसी पर कतार लगाने की बजाए ऑनलाइन मोड, हेल्पलाइन नंबर, आईवीआरएस या मोबाइल एप के माध्यम से अपना सिलेंडर बुक करें।

गुरुग्राम में एलपीजी व पीएनजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, डीसी अजय कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments