news-details
बड़ी खबर

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Raman Deep Kharyana :-

थाना में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायतों पर अभियोग अंकित करे- एसपी गौरव राजपुरोहित


अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश -कावड यात्रा के संदर्भ मे रखें विशेष सावधानी


रोहतक पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभागार मे क्राइम मीटिंग को लेकर बैठक का आयोजन किया है। बैठक में उप पुलिस अधिक्षक श्री दलीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक महम तनुज शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सापलाा राकेश मलिक सहित सभी प्रभारी थाना/चौकी, प्रभारी सीआईए स्टाफ व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे है। बैठक में पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का पहला कार्य कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम रखना है।  अपने-2 ईलाके में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए जरुरी कदम उठाए। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में ना लेने दे। जरुरत पड़ने पर नियमानुसार कार्यवाही करे। अपने ईलाका में होने वाली प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना पर पैनी नजर रखे। गस्त के दौरान व नाकाबन्दी के दौरान प्रभावी रुप से चैकिंग करे। शराब, जुआ, मादक पदार्थ आदि के अवैध कारोबार पर नकेल कसे। वांछित अपराधियों व उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करे। पीसीआर/राईडर अपने-2 ईलाका में प्रभावी रुप से गस्त करे। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो को सम्मानित किया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत को ध्यान से सुने और उन पर कानून के अनुसार त्वरित कार्यवाही करें। प्रत्येक मामलें में समय पर व निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करे। थाना में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत के संबंध मे अभियोग अंकित करे। महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधिकारी बिना किसी विलंब के तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला व बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना अपने उच्च अधिकारियो को तुरंत दे। उन्होंने कहा कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को हर संभव सहायता दी जाए। जांच में होने वाली प्रत्येक छोटी व बड़ी प्रगति से पीड़ित या शिकायकर्ता तथा अपने उच्च अधिकारियो को अवश्य अवगत कराए। 

आगे उन्होंने कहा कि शराब के ठेकों के बाहर बैठकर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करें। और रात के समय ठेका बंद होने पर ठेका के गेट पर छोटी खिड़की खुली नहीं होनी चाहिए। ठेकेदार के खिलाफ कानुनी कार्यवाही नियमानुसार की जाये। अवैध हथियार रखने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें। झूठी शिकायत दर्ज कराने वालो के ख़िलाफ़ 120 बीएनएस के तहत कार्रवाई करे। अभेद ऐप का ज़्यादा से ज़्यादा प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन चलाने वाले के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करे। ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में वाहन चालक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें। कावड यात्रा के संदर्भ में विशेष सावधानी रखे। प्रत्येक स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान सराहनीय कार्य करने पर प्रभारी थाना निरिक्षक राकेश कुमार, प्रभारी थाना शहर निरिक्षक रमेश कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट व ईआरवी 613 ,614 व 597 पर तैनात स्टाफ को सम्मानित किया है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments