news-details
बड़ी खबर

अंबाला में हुए बवाल को पुलिस ने बड़ी साजिश बताया

Raman Deep Kharyana :-


पुलिस ने कुछ फोटो जारी किए, जिनमें कई सिख युवक फरसे-भाले व अन्य हथियार लिए दिखे

अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया। गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी। *एसपी ने कहा-हमारे एक DSP के ऊपर फरसे से अटैक हुआ, जिससे उनका हाथ का अंगूठा कटने के कगार पर है*।


DGP अजय सिंघल ने भी इसी दावे को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा-कुछ शरारती तत्वों ने मामला सुलझने नहीं दिया। गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR की मांग मान भी ली गई थी, लेकिन पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा।


उधर, इस मामले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरतेज सिंह ने कहा कि पंजोखरा साहिब विवाद को लेकर आज दोपहर दो बजे सिख जत्थेबंदियों की बैठक बुलाई गई है। ये भी बताया कि रात की घटना में उनके जूनियर मीत गुरबीर सिंह तलाकौर, गुहला-चीका (कैथल) से मेंबर गुरतेज सिंह और उनको खुद को चोटें आईं थीं। उन्होंने गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में डॉक्टर को बुलाकर ट्रीटमेंट करवाया था। उसके बाद सब अपने घर लौट गए।

अंबाला में हुए बवाल को पुलिस ने बड़ी साजिश बताया

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments