भाजपा ने भी चंडीगढ़ में विधायकों के लिए होटल बुक किया। यहां विधायकों को ट्रेनिंग दी गई। शाम को विधायक लौट गए। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव एजेंट बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया गया है। पार्टी प्रतिनिधि एवं पार्टी एर्जेंट के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान जिम्मेदारी दी गई। काउंटिंग एजेंट चेतन मित्तल और विधायक घनश्याम अरोड़ा को लगाया है।
भाजपा ने विधायकों के लिए चंडीगढ़ में जेडब्ल्यू मैरियट होटल बुक किया है। शनिवार को विधायकों को यहां ट्रेनिंग दी गई। स्पीकर हरविंद्र कल्याण मां के निधन और मंत्री अनिल विज पैरों में फैक्चर के कारण नहीं ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत बाकी 46 विधायक होटल में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत बाकी 46 विधायकों ने होटल में वोट डालने की ट्रेनिंग ली
0 Comments