यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।
राजपाल भूखड़ी 55 वर्ष के थे और कुमारी सैलजा के करीबी थे। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वर्ष 2009 में साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद टिकट कटने पर वो काफी नाराज हुए थे।"
राजपाल भूखड़ी का राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा। वर्ष 2009 में साढौरा (एससी) सीट से उम्मीदवार बने और 47,263 वोट पाकर पहली बार विधायक बने। विधानसभा में उन्होंने किसानों, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए।
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया
0 Comments