राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), पंचकूला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्केटिंग बोर्ड, सेक्टर-20 में तैनात डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV&ACB पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 06 दिनांक 06.04.2026 दर्ज कर ली गई है।
शिकायतकर्ता हेमंत शर्मा, जो कि एक ठेकेदार हैं, ने आरोप लगाया कि उनके लंबित बिलों को पास करने के एवज में आरोपी अधिकारी ने 28,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के तौर पर पहले है ली जा चुकी थी और शेष 23,000 रुपये की राशि की मांग कर रहा था।
शिकायत के आधार पर SV&ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी हरदेव सिंह ने शिकायतकर्ता से 23,000 रुपये की शेष रिश्वत राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया|
पंचकूला में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया मार्केटिंग बोर्ड का अधिकारी
📉 + 36,824.44 $ 🔥➤ graph.org/BALANCE-3682444-USD sfx8nh , May 24, 2026
irrws3