नई दिल्ली से सामने आई खबरों के बीच घरेलू LPG सिलेंडरों को लेकर चल रही चर्चाओं पर केंद्र सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया गया है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये खबरें पूरी तरह अटकलों पर आधारित हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की किसी भी speculation पर कोई टिप्पणी या स्पष्टीकरण देना संभव नहीं है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि इस तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के खबरें फैलाने से बचें।
मुख्य बातें:
➡️ 14.2 KG सिलेंडर को 10 KG करने की खबरें झूठी
➡️ पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया साफ खंडन
➡️ अधिकारियों ने कहा – अफवाहों पर ध्यान न दें
➡️ उपभोक्ताओं से अपील – केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें
14.2 किलो LPG सिलेंडर को 10 किलो बनाने की खबरें अफवाह: पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया खंडन
0 Comments