जींद में रोडवेज की बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बस में सवार 50 यात्रियों को चोटें आई हैं। 13 को ज्यादा चोट लगीं। ड्राइवर संदीप थुआ को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। यात्रियों का कहना है कि एक तो बस की स्पीड ज्यादा था, दूसरा ड्राइवर वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहा था, इसलिए हादसा हुआ। बस सुबह फतेहाबाद के टोहाना से जयपुर के लिए निकली थी। हादसा जींद के उचाना के पास हुआ। हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि चालक मोबाइल वीडियो कॉल में लगा था। सड़क किनारे खड़े टैंपू (छोटा हाथी) से बस टकरा गई। ध्यान भटकने के कारण चालक बस से कंट्रोल खो बैठा और पलट गई।
हरियाणा में रोडवेज बस पलटी: डिवाइडर से टकराकर लोडिंग गाड़ी में घुसी, 50 यात्री घायल
0 Comments