news-details
सरकारी योजना

हरियाणा HTET का रिजल्ट घोषित:16.57% अभ्यर्थी पास हुए; 10 साल का सबसे बढ़िया परिणाम

Raman Deep Kharyana :-


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार एग्जाम में 16.57 परीक्षार्थी पास हुए। एग्जाम के लिए 2.33 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि 1.92 लाख ने ही एग्जाम दिया था। पासिंग पर्सेंट के मामले में इस बार का रिजल्ट पिछले 10 सालों की तुलना में सबसे अधिक रहा। इस परीक्षा का आयोजन 4-5 जुलाई को हुआ था, करीब डेढ़ महीने बाद ही बोर्ड ने इसका रिजल्ट जारी कर दिया। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की परीक्षा चार और पांच जुलाई को 383 सेंटर पर हुई थी। कुल 2 लाख 33 हजार 894 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिसमें एक लाख 66 हजार 137 फीमेल कैंडिडेट और 67 हजार 157 मेल कैंडिडेट थे।

हरियाणा HTET का रिजल्ट घोषित:16.57% अभ्यर्थी पास हुए; 10 साल का सबसे बढ़िया परिणाम

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments