उपायुक्त डाॅ वैशाली शर्मा ने फाइनल रिहर्सल में ध्वज फहराया, ली परेड की सलामी
जींद, 13 अगस्त। उपायुक्त डाॅ वैशाली शर्मा ने वीरवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड का निरीक्षण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड टुकड़ियों के प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह के अंतर्गत प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मार्च-पास्ट का आज फुल ड्रेस पूर्वा अभ्यास किया गया।
जींद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल सम्पन्न
0 Comments