रोहतक PGI में 16 वर्षीय लड़के के ऑर्गन डोनेट किए गए। युवक का सड़क हादसे में ब्रेन डेड हो गया था। रविवार को उसकी एक किडनी पंचकूला स्थित चंडी आर्मी अस्पताल भेजी गई।
यह पहली बार है जब रोहतक PGI से किसी ऑर्गन को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं, लीवर को इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS), दिल्ली भेजा गया है, जबकि अन्य ऑर्गन PGI में ही रखे जाएंगे।
ऑर्गन भेजने के लिए रोहतक में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। किडनी लेकर दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर ट्रॉमा सेंटर से गाड़ी रवाना हुई, जो महज 5 मिनट में बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंच गई।
इसके बाद हेलिकॉप्टर किडनी लेकर उड़ान भर गया और करीब सवा घंटे में पंचकूला के आर्मी अस्पताल पहुंचा।
पहली बार रोहतक PGI से किसी ऑर्गन को एयरलिफ्ट किया गया
0 Comments