news-details
बड़ी खबर

सोनीपत में _गंदगी फैलाने पर 10 सफाई कर्मियों पर FIR: निगम अफसरों के कार्यालय और सड़क पर फेंकी थी गंदगी

Raman Deep Kharyana :-

सोनीपत नगर निगम में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान 10 सफाई कर्मचारियों पर FIR दर्ज हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों पर शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करने, सरकारी कार्य में रुकावट डालने, वाहनों को रोकने, कूड़ा सड़क पर फेंकने और कर्मचारियों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।


पुलिस शिकायत में जिन कर्मचारियों को नामजद किया गया है उनमें राजा पुत्र वीर सिंह, भारत पुत्र रोहताश, राहुल पुत्र राजू, विशाल पुत्र राजेंद्र, दीपक पुत्र कर्मबीर, कृष्ण पुत्र राजन, दीपक पुत्र कृष्ण, सोमी पुत्र धर्मपाल, सुनील पुत्र कृष्ण और राकेश पुत्र जसवंत के नाम शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है


संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ और सैनिटरी इंस्पेक्टर सुंदर ने बताया कि कुछ नियमित, पालिका रोल और कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं।


इसी दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य कर रही एजेंसी JBM Enviro की गाड़ियों को कथित रूप से रोककर उनमें भरा कूड़ा नगर निगम कार्यालय के बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। प्रशासन का आरोप है कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि हड़ताल के दौरान रात के समय कूड़ा उठाने पहुंची JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने तेजधार हथियारों और अन्य वस्तुओं से वाहनों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। प्रशासन ने इसे सरकारी कार्य में बाधा, डराने-धमकाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बताया है।

सोनीपत में _गंदगी फैलाने पर 10 सफाई कर्मियों पर FIR: निगम अफसरों के कार्यालय और सड़क पर फेंकी थी गंदगी

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments