फतेहाबाद में एक पिता ने अपने छोटे बेटे को गोली मार दी। इसके बाद खुद के भी माथे पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना काजलहेड़ी गांव की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान राजाराम (80) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे जय सिंह के साथ गांव में रहता था। उसकी पत्नी छोटे बेटे अनूप के साथ ढाणी में रहती थी।
राजाराम और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर को राजाराम ढाणी में गया। उसी दौरान उसकी छोटे बेटे अनूप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
इससे तैश में आकर राजाराम ने बेटे को अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद खुद के माथे में भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
पिता ने बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया
0 Comments