जींद, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, पात्र युवाओं तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को उद्योगों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई जींद के प्रधानाचार्य रमेश पांचाल ने योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता, इंटर्नशिप के अवसरों तथा समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक
0 Comments