news-details
बड़ी खबर

हिसाब से सिलेंडर मिलेंगे, खासकर बेटियों की शादी होने पर प्राथमिकता दी जाएगी

Raman Deep Kharyana :-


सरकार ने हर जिले के DC की अगुआई में एक कमेटी बनाई


हरियाणा में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच सरकार अलर्ट हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग ने शनिवार को ऑर्डर जारी कर कहा कि अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों जैसी जरूरी जगहों पर LPG गैस की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सरकार ने हर जिले के DC की अगुआई में एक कमेटी बनाई है।


कमेटी में जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) और डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) भी होंगे। डिस्ट्रिक्ट फूड सप्लाई कंट्रोलर (DFSC) इस कमेटी के सेक्रेटरी होंगे।


यह कमेटी जिले में मौजूद कॉमर्शियल LPG गैस की उपलब्धता देखकर यह तय करेगी कि किसे प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जाए। DFSC रोजाना ये भी देखेंगे कि तेल कंपनियां ठीक से गैस पहुंचा रही है या नहीं, ताकि जिले में हमेशा 20% गैस का स्टॉक रहे।


अगर किसी के घर में शादी है तो उन्हें जरूरत के हिसाब से सिलेंडर मिलेंगे। खासकर बेटियों की शादी होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।"

हिसाब से सिलेंडर मिलेंगे, खासकर बेटियों की शादी होने पर प्राथमिकता दी जाएगी

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments