news-details
बड़ी खबर

मुख्यमंत्री ने की जन शिकायत पोर्टल की समीक्षा !...शिकायतों का तत्परता से किया जा रहा है समाधान- डीसी अभिषेक मीणा

Raman Deep Kharyana :-


रेवाड़ी, डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि रेवाड़ी जिला में समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद आदि कार्यक्रमों में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता से उसकी संतुष्टि भी जानी जाती है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को प्रदेश के उपायुक्तों के साथ जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। वीसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि जो भी शिकायत इस जिला प्रशासन के पास लंबित है, उसकी जल्दी एक्शन टेकन रिपोर्ट भिजवाई जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार जन शिकायतों का गंभीरता के साथ निराकरण किया जा रहा है। राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत के बारे में डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस मामले में इंतकाल हो चुका है। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों की लंबित शिकायतों को लेकर उनकी रिपोर्ट ली तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने की जन शिकायत पोर्टल की समीक्षा !...शिकायतों का तत्परता से किया जा रहा है समाधान- डीसी अभिषेक मीणा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments