उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ घर में ही हादसा हो गया। वह नहाते समय वॉशरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है।
उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे है। उन्होंने अपने अपने पैरों को टेबल पर रखा हुआ हैं। दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ घर में ही हादसा
0 Comments