news-details
बड़ी खबर

प्रदर्शन की आड़ में किसी भी प्रकार की विधि विरुद्ध गतिविधि या शांति व्यवस्था को भंग करना बर्दाश्त नहीं होगा: दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल

Raman Deep Kharyana :-

कार्यभार संभालते ही फिल्ड में उतरीं पलवल एसपी दीप्ति गर्ग


 7 सितंबर 2026 को जिला पलवल में यूजीसी के विरोध में कई संगठनों द्वारा मीनार गेट बाजार बंद करने और धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस धरना प्रदर्शन की कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है। कानून व्यवस्था, शांति और सामाजिक-धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के निर्देशों पर जिला पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।


आह्वान के मध्यनजर स्वयं पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने शहर पलवल का दौरा कर व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन की आड़ में किसी भी प्रकार की विधि विरुद्ध गतिविधि या शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को लेकर डीएसपी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ पुलिस बल, स्वैट टीम, डिटेक्टिव स्टाफ और एंटी रायट उपकरणों से लैस पुलिस टुकड़ियां तैनात रहेंगी। पूरे पलवल शहर में 19 प्रमुख स्थानों पर विशेष पुलिस नाके लगाए जाएंगे। सभी नाका प्रभारियों को दंगा रोधी साजो-सामान और वाकी-टाकी सेट के साथ तैनात किया गया है।


कड़ी निगरानी और वीडियोग्राफी

प्रदर्शन और आसपास की सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मंच या प्रदर्शन के दौरान भाषण देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के वक्तव्य की वीडियोग्राफी और फोटो रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। सादे कपड़ों में सीआईए और सुरक्षा शाखा के जवान भीड़ और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखेंगे। रिजर्व पुलिस बल (स्ट्राइकिंग रिजर्व) को भी मुस्तैद रखा गया है, जो किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा। आम जनता की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुचारू यातायात व्यवस्था की गई है। 


अपील और चेतावनी

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग ने आम जनता और आयोजकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने हिदायत दी है कि बिना अनुमति के कानून हाथ में लेने, बाजार जबरन बंद कराने या मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रदर्शन की आड़ में किसी भी प्रकार की विधि विरुद्ध गतिविधि या शांति व्यवस्था को भंग करना बर्दाश्त नहीं होगा: दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments