news-details
बड़ी खबर

हिसार में नारको डॉग्स का कमाल, नशे की खेप का लगाया सुराग

Raman Deep Kharyana :-


नारको डॉग्स रोमियो, बोल्ट और रैम्बो की सूंघने की क्षमता ने नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को बनाया और प्रभावी, तीन कार्रवाइयों में 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद

चंडीगढ़, 27 अगस्त। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार यूनिट के एएनसी स्टाफ ने नारको डॉग्स की मदद से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। प्रशिक्षित नारको डॉग्स रोमियो (HK-131), बोल्ट (HK-132) एवं रैम्बो (HK-133) ने अपनी विशेष सूंघने की क्षमता से नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन कार्रवाइयों में कुल 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया।


डीजीपी अजय सिंघल: तकनीक और प्रशिक्षित संसाधनों से नशे के नेटवर्क पर प्रहार


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक, इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग तथा प्रशिक्षित संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। नारको डॉग्स की विशेष क्षमताएं नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक स्तर पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन तीन कार्रवाइयों में कुल 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए एएनसी स्टाफ द्वारा अभियान लगातार जारी है। रोमियो, बोल्ट और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित नारको डॉग्स की विशेषज्ञता इस अभियान को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हिसार में नारको डॉग्स का कमाल, नशे की खेप का लगाया सुराग

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments