उनका शव थाने में कमरे के बाहर पड़ा मिला। साथियों ने तुरंत उन्हें उठाकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
परिवार के मुताबिक, कांस्टेबल की तीन साल पहले ही यह सरकारी नौकरी लगी थी। रिश्ता भी कर दिया गया था। फरवरी में शादी होनी तय थी, जिसके लिए घर में शॉपिंग और अन्य तैयारियां चल रही थीं।
मृतक की पहचान मूल रूप से झज्जर जिले के गुढ़ा गांव के रहने वाले कांस्टेबल अंकित के रूप में हुई। उनकी ड्यूटी नूंह जिले के बिछोर थाने में थी। अंकित कुमार हर रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर थाने में मुस्तैद थे। मंगलवार सुबह के समय वे शौचालय (टॉयलेट) जाने के लिए कमरे से बाहर आए।
नूंह जिले के बिछोर थाने में 26 वर्षीय कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
0 Comments