रोहतक MDU तिरंगा यात्रा में 5 हजार छात्र शामिल : खट्टर बोले- कांग्रेस ने तिरंगे को निजी संपत्ति समझा:रंग तक नहीं बदला
रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजादी के बाद कुछ लोगों ने तिरंगे को कब्जा लिया। तिरंगे को कुछ लोगों ने अपनी जागीर समझ लिया और अपनी पार्टी के झंडे का रंग भी नहीं बदला।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आजादी के बाद तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था, लेकिन कुछ लोग इस तिरंगे के मालिक बन बैठे। पार्टी का झंडा तिरंगा बना लिया, लेकिन जिस तिरंगे के लिए युवाओं ने अपनी कुर्बानी दी, लोग शहीद हुए, उस तिरंगे को भूल गए।
MDU तिरंगा यात्रा में 5 हजार छात्र शामिल : खट्टर बोले- कांग्रेस ने तिरंगे को निजी संपत्ति समझा
0 Comments