news-details
बड़ी खबर

एडीजीपी (सी आई डी) सौरभ सिंह की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा

Raman Deep Kharyana :-


मां मरकर भी अमर है. नायब सिंह सैनी

माँ शब्द नहीं है सृष्टि का आधार है: नायब सिंह सैनी

आज मनसा देवी परिसर स्थित गोधाम प्रांगण में श्री सौरभ सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेम सखी सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी ने कहा कि अत्यंत दुःख का क्षण है कि पूज्य माता श्रीमती प्रेम सखी सिंह जी अपनी सांसारिक यात्रा सम्पूर्ण कर श्री प्रभु चरणों में विलीन हो गई हैं। परिवार के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। मानव जीवन में माता का सर्वाधिक महत्व है, मां की ममता अमूल्य है एवं माता के स्नेहमयी आशीर्वाद का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि मां शब्द नहीं सृष्टि का आधार हैं मां मरकर भी अमर है। इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। 

इस अवसर पर एडीजीपी सीआईडी श्री सौरभ सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेंरे लिए यह बेहद भावुक क्षण है मेरी मां अनुपस्थिति महसूस न हो इसके लिए आप सभी का साथ हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर पुत्रवधु डा. अंजू,नेत्र रोग विशेषज्ञ सुपुत्री डॉ स्वाति सिंह, दामाद श्री विवेक, पौत्र शुभम पौत्री गौरी नातिन और गीतिका नातिन ने अपने अनुभव और स्मृतियों को साझा किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सीपीएस राजेश खुल्लर, पीएस टू सीएम अरूण गुप्ता, ए डी जी पी नवदीप विर्क, ए डी जी पी अमिताभ सिंह ढिल्लो, ए डी जी पी रवि किरण माटा, आई जी राकेश आर्या, ओ पी नरवाल, पंकज नैन, उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ जन सामान्य लोग उपस्थित थे। मंडलेश्वर राघवेन्द्र जी महाराज एवं शंकरानंद स्वामी ने संत वचन प्रस्तुत किया।

विदित है कि 12 फरवरी 2026 वृहस्पतिवार को 84 वर्ष उम्र में श्रीमती प्रेम सखी सिंह का देहान्त हुआ था।

एडीजीपी (सी आई डी) सौरभ सिंह की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments