news-details
बड़ी खबर

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी व निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

Raman Deep Kharyana :-

पानीपत। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की पानीपत इकाई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी संदीप तथा उसके सहयोगी (निजी व्यक्ति) जय भगवान को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हल्का पटवारी, सीथाना, तहसील मडलौदा, जिला पानीपत में कार्यरत है, तथा जय भगवान(निजी व्यक्ति) जिला पानीपत का रहने वाला है ।


क्या था मामला


शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी गांव सीथाना स्थित 160 वर्ग गज भूमि की स्वामित्व रिपोर्ट (Ownership Report) उपलब्ध करवाने के बदले में हल्का पटवारी संदीप ने अपने सहयोगी जय भगवान के साथ मिलकर 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पानीपत इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप का आयोजन किया। कार्रवाई के दौरान आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को दोनों आरोपियों को 15,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप राशि भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली गई। इस संबंध में एफआईआर संख्या 20, दिनांक 05.08.2026, थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच जारी है ।

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी व निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments